फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी मुर्गी फार्म में आग, चूजे जले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव गइयरपुर में सोमवार की रात एक मुर्गी फार्म में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी होने के बाद पहुंचे लोगों ने जब तक आग को बुझाया। तब तक कई चूजे जल चुके थे। हादसे की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गइयरपुर निवासी अमित कुमार गांव में ही मुर्गी फार्म का संचालन करते हैं। सोमवार शाम को वह चूजों को दाना आदि डालने के बाद घर आ गए थे। रात करीब 11 बजे फॉर्म में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी होने के बाद अमित ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी व पानी डालकर आग पर काबू पाया। फार्म संचालक ने बताया कि आग में करीब 1300 चूजे जल गए। हादसे की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें