फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में लगी आग

विज्ञापन
कासगंज फर्रुखाबाद ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज से चलकर फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में रविवार रात आग लग गई। जिससे फर्रुखाबाद जा रहे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इधर, आग की सूचना पर कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अलर्ट किया गया। कई बार हूटर बजे इसके बाद यहां से रिलीफ ट्रेन घटनास्थल के लिए रवाना की गई। रिलीफ ट्रेन से पहुंचे कर्मचारियों ने वहां से जली हुई बोगी को हटाकर यार्ड में भेजा और 9 बोगियां लेकर रिलीफ ट्रेन कासगंज लौट आई। इधर इज्जतनगर रेलमंडल के अफसरों ने मामले में जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार रात 21.15 बजे ट्रेन संख्या 05389 कासगंज से फर्रुखाबाद स्टेशन की ओर रवाना हुई। जब यह ट्रेन फर्रुखाबाद ट्रैक के हरसिंहपुर गोवा हाल्ट से गुजर रही थी उसी बीच अचानक एक बोगी में आग लग गई। कुछ यात्रियों ने चैनपुलिंग कर दी। जिससे चालक ने हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन को रोक लिया। उसके बाद यात्री आग से घिरी बोगी से कूदने लगे। जानकारी मिलने पर कासगंज से रिलीफ ट्रेन भेजी गई। दुर्घटना स्थल पर जली हालत में खड़े डिब्बे को पौने तीन बजे फर्रुखाबाद यार्ड में खड़ा कर दिया गया है। इसके बाद लाइन क्लियर कर दी गई। डिब्बे में आग लगने के कारणों की जांच इज्जतनगर रेलमंडल के अफसरों की टीम करेगी।
जहां के तहां रोक दी गईं मालगाड़ियां
इस घटना के बाद से लगभग तीन घंटे तक रेल ट्रैक बाधित रहा। हालांकि इस समयावधि में कोई भी सुपरफास्ट या पैसेंजर ट्रेन इस ट्रैक पर नहीं थी, लेकिन पांच मालगाड़ियां इस ट्रैक से जो समयावधि में गुजरनीं थी वे अवश्य प्रभावित हुईं। मालगाड़ियों को जहां के तहां रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें