फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बीच चौराहे पर धू-धू कर जला सिलिंडर, लोगों में फैली दहशत, एक घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

Fri, 11 Aug 2023 09:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

चाय की दुकान में रखे सिलिंडर में लगी भीषण आग से लोगों के होश उड़ गए। करीब एक घंटे बाद सिलिंडर में लगी आग को बुझाया जा सका।

 
विज्ञापन
धू-धू कर जला सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रामबाग चौराहे पर बृहस्पतिवार को रात करीब 11 बजे चाय की दुकान पर रखे घरेलू सिलिंडर में आग लग गई। दुकानदार ने सिलिंडर को दुकान से निकालकर सड़क पर डाल दिया। जिससे दोनों तरफ से रास्ता जाम हो गया। आसपास के दुकानदार दुकान छोड़कर भाग गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: दामाद ने की ऐसी हरकत, भूल गया वो बेटी का पति है ...., ससुर ने इस कदर पीटा; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

यहां की है घटना

राहुल टी स्टॉल के नाम से रामबाग चौराहे पर दुकान है। वह बृहस्पतिवार रात 11 बजे दुकान पर रखे घरेलू सिलिंडर से चाय बना रहे थे। इस दौरान अचानक आग लग गई। उन्होंने सिलिंडर को दुकान से बाहर निकालकर सड़क पर डाल दिया। जिससे आसपास अफरातफरी मच गई।

ये भी पढ़ें - UP: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने किया आत्म समर्पण,  महिला ने लगाया था सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मच गई भगदड़

पड़ोसी दुकानदार दुकान बंद करके भागने लगे। दोनों तरफ से वाहनों का अवागमन रुक गया। कुछ लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की मगर काबू नहीं पा सके। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 40 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें