फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईवे पर मूंगफली के तेल से भरे टैंकर में लगी आग... मची अफरातफरी; दमकल टीम ने पाया काबू

Wed, 25 Sep 2024 10:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में हाईवे पर मूंगफली के तेल से भरे टैंकर में आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
Agra News: हाईवे पर मूंगफली के तेल से भरे टैंकर में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार रात 12 बजे मूंगफली के तेल से भरे टैंकर के पहियों में आग लग गई। घटना हाईवे पर आईएसबीटी के पास की है। ट्रक सिकंदरा से वाटर वर्क्स की तरफ जा रहा था। लपटें देखकर चालक ने टैंकर को किनारे लगाकर रोका।

विज्ञापन


आसपास से गुजरते वाहन भी रुक गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस आ गई। नजदीक स्थित होटल से पाइप लेकर पानी डाला। आग कुछ हद तक काबू में आ गई। 15 मिनट बाद दमकल पहुंच गई। तब आग बुझ सकी। 

इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि टैंकर गुजरात से कानपुर की तरफ जा रहा था। उसके पिछले पहियों में आग लगी थी। उसे काबू कर लिया गया। हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों को रोका गया, बाद में यातायात शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें