फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता फैक्ट्री में आग से मचा हड़कंप, फैक्ट्री संचालक को दी नोटिस

Tue, 06 Feb 2018 09:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
fire
विज्ञापन
आगरा के रकाबगंज क्षेत्र के प्रतापपुरा स्थित पुराने आरटीओ कंपाउंड में एक जूता फैक्ट्री में आग लग गई। आग से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। सूचना पर दो दमकल भी मौके पर आ गईं।
विज्ञापन


प्रतापपुरा में जूता फैक्ट्री धर्मेंद्र सोनी की है। मंगलवार सुबह 11 बजे फैक्ट्री के एक हिस्से में आग लग गई। आग से हड़कंप मच गया। कर्मचारी बाहर निकल आए। बाद में सबमर्सिबल पंप का पाइप लगाकर आग बुझाई जा सकी। 

आग से इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर आ गए। एफएसओ ईदगाह ने बताया कि फैक्ट्री आवासीय इलाके में संचालित हो रही है। 

फैक्ट्री मालिक को नोटिस जारी किया गया है, उसे नक्शा दिखाने को कहा गया है। आग बुझाने के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इधर आवासीय क्षेत्र में फैक्ट्री संचालित करने पर मालिक को नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें