रेल यात्रा के दौरान महिलाओं के लिए सखी सुविधा के तहत आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क सेनेटरी पैड मिल जाएगा।मंडल रेल प्रबंधक रंजन यादव ने प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थापित सेनेटरी पैड डिस्पेंसर मशीन का शुभारंभ किया।
ये नेपकिन दोनों वेटिंग रूम में भी उपलब्ध होंगे। केए इनफिनिटी संस्था की संस्थापिका गौसिया हुसैन ने बताया कि सेनेटरी नेपकिन बनाने की मशीनें रेलवे को संस्था ने प्रदान की हैं।
शीला बहल ने बताया कि महिला यात्रियों को नेपकिन डिस्पेंसर का लाभ टिकट के पीएनआर नंबर और साधारण टिकट दिखाकर मिलेगा। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि उत्तर भारत में ये पहला रेलवे स्टेशन है, जिस पर महिलाओं को ये सुविधा सामाजिक संस्था की मदद से मुहैया हो सकी है।