फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रामबाग चौराहे पर चलती एंबुलेंस में लगी आग, सिपाही ने बचाई तीन लोगों की जान

Mon, 20 Jun 2022 01:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एंबुलेंस खंदौली के नंदलालपुर में एंबुलेंस वर्कशॉप से लेडी लॉयल हॉस्पिटल जा रही थी। रामबाग चौराहे पर डिवीजन चौकी के सामने एंबुलेंस में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
Fire in moving ambulance - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रामबाग चौराहे पर सोमवार की सुबह एक एंबुलेंस में आग लग गई। चालक और एंबुलेंस में बैठे दो लोग बाहर आ गए। इसी बीच पीआरवी सिपाही पहुंचा और उसने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


घटना सुबह सात बजे की है। खंदौली के नंदलालपुर स्थित वर्कशॉप से एंबुलेंस को चालक अविनाश लेकर आ रहा था। उसके साथ कर्मचारी अनुराग और संदेश भी थे। उन्हें लेडी लॉयल जाना था। एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। रामबाग चौराहे के पास एंबुलेंस में आगे की तरफ से धुआं निकलने लगा। 

यह देखकर चालक ने एंबुलेंस को रोक दिया। कुछ ही देर में बोनट से आग की लपटें निकलने लगीं। यह देखकर चालक और कर्मचारी दूर भाग गए। सड़क का यातायात भी रुक गया। यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात सिपाही राहुल यादव करीब ही खड़े थे, वो भागकर पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस चौकी में लगे सबमर्सिबल पंप को चलाया। इसके बाद पाइप लगाकर खुद आग पर पानी डाला। तत्परता से कुछ ही देर में आग को बुझा पाने में वो सफल हो गए। सिपाही की सतर्कता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें