फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसाः गैस रिफिलिंग से अवैध गोदाम में लगी आग, बालिका समेत दो झुलसे

Fri, 17 Apr 2020 12:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

39 सिलिंडरों को जब्त कर दूसरे गोदाम में रखा दिया गया है
विज्ञापन
अवैध गैस गोदाम में आग लगने के बाद रखे सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बरहन क्षेत्र के गांव कुरगवां में फिरोजाबाद जिले की गैस एजेंसी के हॉकर ने अपने घर के एक कमरे को अवैध रूप से गोदाम बना रखा था। बृहस्पतिवार की सुबह वहां रिफिलिंग करते समय आग लगने से हॉकर और उसकी पांच वर्षीय बेटी झुलस गई। एक बाइक भी जल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। 39 सिलिंडरों को जब्त कर दूसरे गोदाम में रखा दिया गया है।
विज्ञापन

 
थाना बरहन क्षेत्र के गांव कुरगवां निवासी एवज सिंह पुत्र सुजान सिंह पचोखरा (फिरोजाबाद) स्थित इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी में हॉकर है। पुलिस के मुताबिक वह दूसरे जिले की एजेंसी से गैस सिलिंडर लाकर क्षेत्र में वितरित करने के साथ-साथ रिफिलिंग का धंधा भी करता है।

एवज सिंह ने अपने घर के एक कमरे को अवैधरूप से गोदाम बना रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे वह बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस की रिफिलिंग कर रहा था। तभी अचानक आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से एवज सिंह और उसकी पांच वर्षीय पुत्री डिंपल झुलस गई। एक बाइक भी पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफिलिंग के दौरान जहां आग लगी थी, वहां 28 बड़े और 11 छोटे सिलिंडर रखे थे। कुछ भरे भी थे। ऐसे में सूचना पर तत्काल पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर जल्द काबू न पाया होता, तो बड़ा हादसा संभव था।

घटना की जानकारी पर पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर ने लिखित तहरीर बरहन थाने में दी। साथ ही गैस सिलिंडरों को जब्त कर परमार गैस एजेंसी आंवलखेड़ा के गोदाम में रखा दिया गया है।

थानाध्यक्ष बरहन महेश सिंह का कहना है कि सूचना पर खाद्य विभाग की टीम पहुंचकर सिलिंडरों को कब्जे में ले लिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी आगरा के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें