थाना मंसुखपुरा के समीप चंबल के बीहड़ में स्थित जंगल में सोमवार को अचानक आग लग गई। धधकती लपटों की चपेट में आने से करीब एक किलोमीटर के दायरे के पेड़ और झाड़ियां जलकर राख हो गई। कई जीव जंतु भी जलकर मर गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल और वन कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव कछियारा के चंबल के बीहड़ में अचानक सोमवार को आग लग गई। देखते ही देखते भीषण लपटों ने करीब एक किलोमीटर के दायरे में पेड़ और झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
धधकती आग और उठते धुएं का गुबार देखकर आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। लपटों को गांव की तरफ बढ़ते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन कर्मियों को दी।