योगी सरकार में भी प्रतिबंधित मांस की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। इसका खुलासा पुलिस द्वारा पकड़े गए युवकों से मिले मांस के परीक्षण से हुआ है। बाइक से इसकी तस्करी की जा रही थी।
पटियाली में पुलिस ने भरगैन तिराहे से बाइकों पर तस्करी कर लाए जा रहे तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस सहित कासिम, सोहिल निवासी गनेशपुर, गुलफाम, आबिद निवासी ददवारा राजीव नगर अमांपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा मांस का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। परीक्षण में प्रतिबंधित मांस की पुष्टि हो गई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की गई। पुलिस ने मांस को नष्ट करा दिया है।