आगरा के थाना खंदौली के साेरई में रविवार को आलू किसान के घर रखे आलू के खाली बारदाने में आग लग गई। करीब चार लाख रुपये का बारदाना राख हो गया। वहीं, पास में खड़ी बाइक भी जल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सोरई निवासी हरवीर सिंह आलू किसान हैं। आलू की खुदाई शुरू होने वाली है। हरवीर चार लाख रुपये का बारदाना लेकर आए थे। उसने घर में ही बने कमरों में रख दिया था। रविवार को अचानक बारदाने वाले कमरे के आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गांव में आग की खबर फैलते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।
पड़ोस के घरों में लगी सबमर्सिबल की मदद से ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरू किया। पुलिस भी पहुंच गई। हरवीर सिंह का कहना है कि वह उधार लेकर आलू का वारदाना ले आए थे। अब बारदाना नहीं होने से आलू कैसे कोल्ड स्टोरेज जाएगा।