फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिवाली पर दमकल विभाग ने की तैयारियां

Fri, 17 Oct 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली के त्योहार पर कोई हादसा न होने पाए, आगजनी की घटनाओं पर समय रहते काबू पाने के लिए जिले में दमकल विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। आतिशबाजी लगने वाले स्थानों पर फायर टेंडर तैनात रहेंगे, वहीं मोबाइल टीमें मुख्यालय पर तैनात रहेंगी। त्योहार पर अगर आगजनी की कोई घटना होती है तो दमकल विभाग समय पर पहुंच कर काबू पाने के लिए तैयार है। शहर में आतिशबाजी लगाए जाने वाले प्रमुख स्थानों पर पानी की व्यवस्था के लिए फायर टेंकर खड़े किए जाएंगे। इसमें हर समय पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय स्थित दमकल विभाग पर किसी भी सूचना के लिए बडे़ व छोटे पांच वाहन हर समय तैयार रहेंगे। एसआई अनुज कुमार ने बताया कि पर्याप्त वाहन की व्यवस्था है, सभी कर्मचारियों को मुस्तैद किया गया है। किसी भी सूचना पर तत्काल वाहन रवाना होंगे, यदि किसी संकरे इलाके में घटना होती है तो छोटे वाहन भी उपलब्ध हैं। अप्रिय घटना को रोकने के लिए दमकल विभाग पूरी तरह से तैयार है। 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन

आग लगने संबंधी सूचना आप 112 नंबर डायल कर दे सकते हैं। वहीं किशनी में हुई घटना को लेकर आप फायर स्टेशन के 9068117797, करहल क्षेत्र के लोग 9454418472 और बेवर क्षेत्र के लोग फायर स्टेशन के उक्त नंबर 8630932936 पर भी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें