ी7एमएनपी-22-बिछवां में आग लगने से जला पड़ा खोखा
- फोटो : MAINPURI
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में हन्नूखेड़ा मार्ग पर शास्त्री नगर तिराहा के पास स्थित एक खोखा में कुछ लोगों ने रंजिश के चलते आग लगा दी। आग से खोखा में रखा हजारों सामान जलकर राख हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव ब्रजपुर निवासी बालक राम शास्त्री नगर तिराहा के पास खोखा रखे हुए है। उसमें वह नाश्ता बनाकर बेचता है। बृहस्पतिवार की देर शाम रोजाना की तरह वह खोख बंद करने के बाद घर चला गया। रात में किसी ने खोखा में आग लगा दी। आग लगने की सूचना पर बालक राम मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया लेकिन हजारों कीमत का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
आग लगे सिलिंडर रजबहा में फेंके
अज्ञात लोगों द्वारा खोखा में आग लगाए जाने की सूचना मिलने के बालक राम मौके पर पहुंच गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसने खोखा में रखे गैस सिलिंडरों को पास ही बह रहे रजबहा में फेंक दिया। इससे सिलिंडर में लगी आग बुझ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सिलिंडर आग पकड़ लेता तो धमाके से बड़ा नुकसान हो सकता था।