07एमएनपी-36-बिछवां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते जेडी प्रदीप शर्मा
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना को लेकर शुक्रवार को जिला अस्पताल में स्थापित किए गए आइसोलेशन वॉर्ड का जनपदीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में तैनात स्टाफ को संवेदीकरण की जानकारी दी। पैरामेडिकल स्टाफ का कोरोना से संबंधित सावधानियों की भी जानकारी दी गई।
टीम के सदस्यों ने बताया कि 15 जनवरी के बाद चीन से वापस आने वाले लोगों को यदि खांसी, बुखार और रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम होगी तो स्वास्थ्य विभाग उनकी स्क्रीनिंग करेगा और एक भी लक्षण मिलने पर संबंधित को आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराना है और उसका सैंपल कलेक्ट कर लखनऊ केजीएमसी में भेजना है। जिले में दो व्यक्ति चीन से वापस आए हैं जिनकी निगरानी जिला सर्विलांस अधिकारी की देखरेख में जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट और एपिडेमिक टीम उनकी निगरानी कर रही है। टीम के सदस्यों ने जिले के लोगों को सलाह दी है कि लक्षण दिखने वाले व्यक्ति भीड़-भाड़ वाले स्थानों से परहेज करें
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीपी शुक्ल, प्रभारी सीएमएस डॉ. आरके सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (कोरोना) डॉ. राजीव रॉय, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल यादव, जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह आदि मौजूद रहे।