27एमएनपी-46-प्राथमिक विद्यालय जगरूपपुर में मौजूद आदर्श राष्ट्रीय की एनएसएस इकाई के छात्र
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। राष्ट्रीय सेवा योजना में दिया गया प्रशिक्षण आखिरकार प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की सुरक्षा के लिए उपयोगी बना। परिषदीय स्कूल की रसोई में रखे सिलिंडर में आग लगी तो स्वयं सेवियों ने पूर्व में लिए हुए प्रशिक्षण का प्रयोग कर उस आग को दमकल के पहुंचने से पहले ही बुझा दिया।
मामला विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय जगरूपपुर का है। यहां सोमवार को आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कॉलेज के एनएसएस के छात्र पांच दिवसीय शिविर के लिए पहुंचे थे। दोपहर दो बजे इस विद्यालय की रसोई में रखे सिलिंडर में अचानक आग लग गई। विद्यालय में मौजूद शिक्षकों में हड़कंप मच गया। प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आनन फानन में स्कूल से निकाला गया।
जानकारी शिविर में मौजूद एनएसएस छात्र विवेक कुमार, महान, अमित कुमार और अजय यादव को हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे। समय-समय पर मिले आग बुझाने के प्रशिक्षण के अनुसार छात्रों ने सबसे पहले सिलिंडर को स्कूल से बाहर निकाला। खेत में सिलिंडर को रखकर गीले बोरे की मदद से आग को बुझाया। आग बुझने के बाद दमकल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने छात्रों की साहस की सरानाह की।