फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा

Sun, 02 Nov 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव जरामई में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग में महिला झुलस गई, बचाने के दौरान पति भी झुलस गया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिछवां क्षेत्र के गांव जरामई निवासी आरती (22) शनिवार शाम को दूध लेने के लिए गई थी। शाम को वह दूध लेकर घर वापस आई और घरेलू कामकाज में व्यस्त हो गई। रात करीब 9 बजे कमरे में किसी कारण के चलते आग लग गई। आरती आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। पति गणेश कुमार पत्नी को बचाने गया तो वह भी झुलस गया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ससुरालीजन ने बताया कि शाम को गैस पर दूध और पानी गर्म करने के दौरान पति पत्नी में विवाद हो गया था, दोनों गर्म दूध गिर जाने से झुलसे हैं। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर जलाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि महिला के मायके वालों ने फोन पर पुत्री को जलाने के बारे में सूचना दी थी। महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें