फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जिला अस्पताल के दवा स्टोर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Mon, 09 Sep 2019 10:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आग में दवाएं जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के जिला अस्पताल में सोमवार सुबह आग लगने से अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने घंटेभर में आग पर काबू पाया। आग में दवाएं जलकर राख हो गई है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब नौ बजे जिला अस्पताल परिसर मरीजों और तीमारदार भरा हुआ था। तभी नेत्र रोग विभाग के समीप स्थित दवा स्टोर में लोगों ने धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते दवा स्टोर से आग की लपटें निकलने लगीं। 

अस्पताल में आए मरीज और तीमारदार इधर-उधर भागने लगे। दमकल को सूचना देने के साथ स्टाफ आग बुझाने में जुट गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। आग में काफी दवाएं जल गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें