फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad fire: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी; तार से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही

Sun, 18 Jun 2023 03:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

11हजार के तार से निकली चिंगारी से आग लग गई। तीसरी मंजिल में रखे गत्ते ने आग पकड़ ली, जिससे दूसरी मंजिल में रखा सामान भी जल उठा। 
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के कटरा बाजार में 11 हजार की विद्युत लाइन से निकली चिंगारी ने तबाही मचा दी। कटरा बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। दूसरी मंजिल पर लगी आग की लपटें दूर तक देखी जा सकती थीं। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान में आग लगने से पक्का तालाब मार्केट में एक घंटे तक खलबली रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी अन्य क्षति से बचने के लिए पक्का तालाब को जाने वाले मार्ग को रोक दिया। आग की सूचना सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। कुछ लोगों ने प्रथम तल पर रखे सामान को निकालकर बचा लिया।

तीसरी मंजिल और दूसरी मंजिल में लगी आग को बुझाने के लिए कोई रास्ता नहीं था। क्योंकि दूसरी मंजिल के जीने में भी आग आ गई थी। इस पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बाहर सामान की सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की जाली को काटा और उसके बाद अंदर प्रवेश किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
 

आग की सूचना पर सीओ देवेंद्र प्रताप, प्रभारी निरीक्षक अपराध रमेश चंद्र, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार के अलावा फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के अलावा समाज सेवी राजीव गुप्ता, सपा नेता अब्दुल वाहिद, व्यापारी नेता राजेश गुप्ता, मुकेश गौड, योगेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता और राजनेता मौके पर पहुंच गये। व्यापारियों ने आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से व्यापारी को मदद दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें