पार्क में आए लोग, गैस सिलिंडर भी बाहर निकाले
कालोनी के लोगों का कहना था कि धुआं निकलने पर घटना की जानकारी हुई थी। इस पर घरों से बाहर आ गए। कालोनी के पार्क में बच्चों को लेकर बैठ गए। कुछ लोग अपनी गाड़ियों से भी दूर चले गए। फैक्टरी की खिड़कियों से लपटें बाहर आ रहीं थीं। धमाके भी हो रहे थे। इससे दहशत में आ गए।
पीएनजी लाइन भी की बंद
आसपास के घरों से लोग अपने गैस सिलिंडर भी बाहर ले आए। कुछ लोग अपने पशुओं को भी पार्क में लेकर आ गए। लोगों ने अपने घरों की लाइट को स्विच से बंद कर दिया। वहीं लोगों ने पीएनजी लाइन को भी बंद कर दिया। आग से लाइन में आग लगने का डर सता रहा था। फैक्टरी में यह पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी आग लगी थी। तब शिकायत की थी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।