फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोना-पत्तल के गोदाम में लगी आग, लगानी पड़ीं तीन दमकल गाड़ियां; बुझाने में लगे एक घंटे

Mon, 05 Aug 2024 11:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में दोना-पत्तल के गोदाम में आग लग गई। तीन दमकल गाड़ियों को बुझाने में करीब एक घंटे लगे। सामान जालकर राख हो गया। 
विज्ञापन
Agra News: दोना-पत्तल के गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बिचपुरी-बोदला रोड पर रविवार देर रात दोना-पत्तल के गोदाम में आग लग गई। इसके आसपास के गोदाम में फैलने की आशंका से अफरातफरी मच गई। तीन दमकलों से आग पर काबू पाने में एक घंटे लगे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

विज्ञापन


जगदीशपुरा के मघटई स्थित आइकन सिटी निवासी मोहित बंसल की बोदला चौराहे के पास बिचपुरी रोड पर बंसल ट्रेडिंग नाम से दोना-पत्तल का गोदाम है। गोदाम में ही पेपर शीट की कटिंग भी होती है। रात करीब एक बजे जूतों के डिब्बे वाले गोदाम के मजदूरों ने दोने-पत्तल के गोदाम से आग की लपटें निकलती देखीं। काबू करने का प्रयास किया लेकिन तब तक लपटें पूरे गोदाम को चपेट में ले चुकी थीं।

सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड ने तीन दमकलों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। अधिकतर माल जल चुका था। मोहित बंसल के अनुसार अग्निकांड में लाखों रुपये की क्षति हुई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें