फतेहाबाद कस्बा स्थित बीकानेर स्टोर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
आगरा के कस्बा फतेहाबाद के आगरा रोड स्थित बीकानेर स्वीट में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने आसपास की दुकानों के साथ ही वहां से गुजर ही 11हजार की विद्युत लाइन को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में दुकान के अंदर सो रहे कर्मचारी फंस गए। उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार सुबह 5:30 बजे की है। फतेहाबाद के लोगों के द्वारा दुकान में धुआं निकलते देखा गया। पड़ोस के व्यक्ति को बताया और थाना फतेहाबाद में सूचना दी। थाना फतेहाबाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बीकानेर स्वीट की दुकान से धुआं निकलते देखा गया। शटर खोला तो उसमें आग की लपटें बाहर निकलने लगी। फायर ब्रिगेडकर्मियों के द्वारा आग बुझाना शुरू कर दिया गया। आग तब तक इतनी बढ़ गई कि पास की भारतीय जीवन बीमा निगम की बिल्डिंग तक पहुंच गई।
इस दौरान दुकान के सामने से गुजर रही ग्यारह हजार लाइन की विद्युत लाइन को भी आग ने चपेट में ले लिया। तत्काल ही शट डाउन कराया गया। बीकानेर स्वीट के कर्मचारी अंदर फंसे हुए थे, वो पीछे के रास्ते से बाहर निकले। इसके बाद दुकान के पिछले हिस्से में रखे गैस सिलेंडर को वहां से हटवाया गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।