फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: सिलिंडर लीक से लग गई आग, दो लोग झुलसे, लाखों का सामान जलकर राख

Fri, 22 Dec 2023 02:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर लीक हो गया। आग की चपेट में आने से दो लोग बुरी तरह झुलस गए। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
 
विज्ञापन
सिलिंडर लीक से लग गई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भोगपुर में गुरुवार की देर शाम घरेलू एलपीजी सिलिंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस अग्निकांड में दो लोग झुलस गए। वहीं घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन



ग्राम भोगपुर निवासी पिंकू, राजू वर्मा, सतेंद्र पाल और शिशुपाल तीनों भाई हैं। वे जिस घर में रहते हैं उसी में आग लग गई। शिशुपाल ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा शाम को खाना बनाने के लिए खाना बनाने जा रही थी। जैसे ही उसने लाइटर से चूल्हा जलाया, तभी तेज आग की लपटें पूरे  कमरे में फैल गईं। इस दौरान पत्नी को बचा लिया, लेकिन आग कमरे में तेजी से फैलने लगी। आग को बुझाने के प्रयास में  राजू वर्मा और शिशुपाल का चेहरा झुलस गया।

शिशुपाल ने बताया कि आग से उनका घरेलू राशन, टीवी, बक्सा में रखा सामान, अलमारी में रखा सामान, ड्रेसिंग टेबल, नकदी सहित ढाई लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें