फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सुबह-सुबह दो जगह लगी आग: कपड़ा शोरूम से उठीं लपटें, घर में फटा सिलिंडर; चार लोग झुलसे

Fri, 26 Jan 2024 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में सुबह-सुबह दो जगह अग्निकांड हुए। पहली घटना में कपड़ा शोरूम में आग लग गई। तो वहीं काशीराम योजना के आवास में खाना बनाते समय सिलिंडर फट गया, जिसमें चार लोगों के घायल होने की सूचना है।
 
विज्ञापन
agra news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गणतंत्र दिवस की सुबह हरीपर्वत  थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे साड़ी के शोरूम में आग लग गई। यहां दमकल आग पर काबू करने के प्रयास में जुटी थीं, तब तक काशीराम योजना के आवास से सिलिंडर फटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने यहां घायल हुए चार लोगों के उपचार के  लिए एसएन भेजा है। दोनों ही जगह दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


 बाईपास पर वूमेंस प्लाजा शोरूम में शुक्रवार तड़के 5:00 बजे भीषण आग लग गई। तीन मंजिला शोरूम की तीसरी मंजिल पर लपटें उठ रहीं थीं। यह देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल पहुंच गई। तकरीबन तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग में काफी नुकसान की बात कही गई है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

वहीं दूसरी घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र की है। यहां काशीराम आवासीय योजना के एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फट गया। तेज धमाके के साथ घर में आग  लग गई। हादसे में परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी भेजा। दमकल ने आवास में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें