होटल में दमकल कर्मी पीछे से बालकनी के रास्ते सीढ़ी लगाकर पहुंचे। आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने से आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के थाना न्यू आगरा के अबुल उलाह दरगाह कट पर होटल सिटी इन के कमरे में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दो दमकलों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। कर्मचारी होटल का लाइसेंस और अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाए। मंगलवार तक दस्तावेज नहीं दिखाने पर फायर ब्रिगेड नोटिस देकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
अबुल उलाह दरगाह कट के पास शाहिद लतीफ होटल सिटी इन संचालित करते हैं। बिल्डिंग के भूतल और पहली मंजिल पर दुकानें और दो स्पा सेंटर संचालित होते हैं। ऊपर की मंजिल में 10 कमरों का होटल है। फायर स्टेशन अधिकारी सोमदत्त सोनकर ने बताया कि दोपहर 2:54 बजे फायर ब्रिगेड को होटल में आग लगने की सूचना मिली थी। कुछ ही देर में दो दमकलें पहुंचीं।
होटल के कमरे में आगे से प्रवेश करना मुश्किल था। टीम पीछे से बालकनी के रास्ते सीढ़ी लगाकर पहुंची और आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि आग लगने से आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए थे। उन्हें अपनी दुकानों में आग लगने का भय सता रहा था। भवन मालिक से अग्निशमन के उपकरणों के बारे में जानकारी मांगी गई है। होटल मालिक से दस्तावेज मांगे गए हैं। कमी मिलने पर नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।