फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पशुओं के बाड़े में लगी आग, दंपती और 12 मवेशी झुलसे

Fri, 09 Jan 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
डौकी नगरिया पावासर में आग लगने झुलसा किसान, व पशु
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव नगरिया पावसर में बुधवार देर रात पशुओं के बाड़े में आग लग गई। लपटों की चपेट में आने से दंपती और 12 मवेशी झुलस गए। भैंस का पाड़ा जलकर मर गया। सूचना पर पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन




गांव नगरिया पावसर निवासी निरंजन सिंह बुधवार रात अपने पशुबाड़ा में पत्नी संतुकिया देवी के साथ सो रहे थे। इसी दौरान भैंस का पाड़ा जोर-जोर से रंभाने लगा। उसे ठंड से बचाने के लिए निरंजन सिंह ने आग जलाई। पाड़ा को तापने के लिए छोड़ा और स्वयं सो गए। कुछ देर बाद आग पास में रखी करब और अन्य सामान में लग गई। धुआं और तेज लपटों की गर्मी पर दंपती की नींद खुली। मवेशियों को जलने से बचाने के प्रयास में निरंजन सिंह आग में कूद गए। बाड़े में बंधी 12 भैंस व बकरियां आग की चपेट में आकर झुलस गईं। निरंजन सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आग की चपेट में आकर भैंस का पाड़ा मर गया। जबकि अन्य झुलसे पशुओं का उपचार पशु चिकित्सक ने पहुंचकर किया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना डौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें