फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दूध विक्रेता की पिटाई के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सपाई। संवाद
विज्ञापन
आगरा। थाना छत्ता की जीवनी मंडी पुलिस चौकी में दूध विक्रेता नरेंद्र कुशवाह की पिटाई के मामले में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने डीसीपी सिटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। पिटाई में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से मुलाकात की। डीसीपी सिटी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए जांच के लिए 10 दिन का समय मांगा। पदाधिकारियों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दाैरान सुरेंद्र चौधरी, पवन प्रजापति, पुष्पेंद्र शर्मा, राहुल चौधरी, विकास यादव और सुधीर दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें