घटना सुबह तकरीबन 9 बजे की है। एटा निवासी आरएस यादव का हाईवे किनारे बुढि़या के ताल के पास मधुर कोल्ड स्टोरेज हैं। कोल्ड स्टोरेज बंद हो चुका है। इसके ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। गैस कटर से मजदूर लोहे के पिलर को काट रहे थे। कोल्ड स्टोरेज की दीवारों पर थर्माकाॅल लगे हुए थे। गैस कटर से निकली चिंगारी सीधे थर्माकाॅल पर गिरी। थर्माकाॅल ने आग पकड़ ली। मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग कुछ ही देर में फैल गई।
दमकल पहुंची। तब आग पर काबू पाया जा सका। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि कई दिन से कोल्ड स्टोर को खाली करने का कार्य किया जा रहा था। कार्य करते समय अचानक से आग लग गई।
100 से अधिक कोल्ड स्टोरेज
एत्मादपुर तहसील क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज की संख्या 100 से अधिक बताई गई है। एत्मादपुर में जिस कोल्ड स्टोरेज में हादसा हुआ, वो बंद हो गया है। कई कोल्ड स्टोरेज में भंडारण का कार्य हो रहा है। पूर्व में पिनाहट क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। पूरे गांव को खाली कराया गया था।