फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बरात में आतिशबाजी से मैरिज होम में लगी आग, स्वागत गेट जला; शादी समारोह में मची अफरातफरी

Fri, 20 Nov 2026 11:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आग लगने की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। मैरिज होम में लगे सबमर्सिबल के पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाया। करीब आधा घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
मैरिज होम में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा के शास्त्रीपुरम क्षेत्र में बरात आगमन के दौरान आतिशबाजी से बड़ा हादसा होने से बच गया। आतिशबाजी की चिंगारी मैरिज होम के बाहर बने स्वागत गेट पर गिरी और उसमें आग लग गई। गेट और अंदर का पूरा पांडाल लोहे के एंगल पर कपड़े और प्लास्टिक के फूलों से सजाया गया था। गेट पर आग लगते ही बरात में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


आग में फंसने के डर से अंदर मौजूद मेहमान और बाहर खड़े बराती दूर जाकर खड़े हो गए। मैरिज होम के कर्मचारी और खाना बनाने वाले हलवाई, वेटर आदि ने आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों की सूचना पर पश्चिमपुरी चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। मैरिज होम में लगे सबमर्सिबल के पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाया। करीब आधा घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार रवि गोस्वामी ने बताया कि बोदला निवासी युवक की शादी मथुरा निवासी युवती से हुई थी। सही समय पर पुलिस के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें