फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से दिखा ताज तो ठहर गईं नजरें!: 1250 फीट से कूदे एनसीसी कैडेट्स, बोले- जिंदगीभर याद रहेगा पल

Fri, 20 Nov 2026 11:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कैडेट्स ने बताया कि शुरुआत में इतनी ऊंचाई से छलांग लगाने में थोड़ा डर जरूर लगा था, लेकिन विमान से बाहर निकलते ही वह डर खुशी और रोमांच में बदल गया। 
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स ने 1250 फीट से लगाई छलांग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान से 1250 फीट की ऊंचाई से पैराशूट जंप लगाकर देशभर से आए 60 एनसीसी कैडेट्स ने अपने अदम्य साहस और आत्मविश्वास का परिचय दिया। इस खास मौके पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने भी कैडेट्स के साथ छलांग लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और सभी ने पूरी तरह सुरक्षित लैंडिंग की। 
विज्ञापन




आगरा स्थित पैरा ट्रेनिंग स्कूल में 2 नवंबर से 25 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे पैरा बेसिक कोर्स के तहत इन कैडेट्स को पैराशूट जंप का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर निदेशालय के कैडेट्स ने बताया कि शुरुआत में इतनी ऊंचाई से छलांग लगाने में थोड़ा डर जरूर लगा था, लेकिन विमान से बाहर निकलते ही वह डर खुशी और रोमांच में बदल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैडेट्स के मुताबिक आसमान से ताजमहल का खूबसूरत नजारा देखकर ऐसा महसूस हो रहा था मानो वे स्वर्ग में हों और यह पल उनके लिए जीवन भर यादगार रहेगा। कैडेट्स ने इंस्ट्रक्टर्स की बेहतरीन ट्रेनिंग की सराहना की। छलांग पूरी होने के बाद सभी कैडेट्स के चेहरों पर गजब का उत्साह और खुशी देखने को मिली।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें