फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नगर निगम के जोन ऑफिस में लगी आग, टैक्स से जुड़े दस्तावेज जले; दमकल ने खिड़की तोड़कर पाया लपटों पर काबू

Wed, 09 Sep 2026 11:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन पानी के कारण कई दस्तावेज खराब हो गए। पुराने रजिस्टर और बिल रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचा है। कई फाइलें और संपत्ति कर से जुड़े दस्तावेज भी आग से जल गए।
विज्ञापन
आग में जले दस्तावेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमजी रोड स्थित नगर निगम के हरीपर्वत जोन कार्यालय में बुधवार सुबह आग लग गई। सुबह कमरा नंबर 101 में बने जोन कार्यालय का ताला खोलने के बाद सफाई कर्मचारी ने जैसे ही लाइट जलाने के लिए स्विच दबाया, चिंगारियां निकलने लगीं और वायरिंग तेज आवाज के साथ जलने लगी। आग से निगम के टैक्स एसेसमेंट और बिल से जुड़े दस्तावेज जल गए। सूचना पर आई फायर ब्रिगेड ने खिड़कियां तोड़ने के बाद आग बुझाई। घटना के बाद कार्यालय बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


नगर निगम परिसर में स्टेट बैंक के पीछे कमरा नंबर 101 में हरीपर्वत जोन कार्यालय बना हुआ है। यहां टैक्स असेसमेंट के साथ जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़े काम और निर्माण विभाग के इंजीनियर बैठते हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे आग लगी तो इसने चंद मिनटों में ही यहां रखी लोहे की अलमारी, एल्युमिनियम फ्रेम के पार्टिशन को अपनी जद में ले लिया। पंखे, एलईडी लाइटें और पूरे ऑफिस की वायरिंग जल गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन पानी के कारण कई दस्तावेज खराब हो गए। पुराने रजिस्टर और बिल रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचा है। कई फाइलें और संपत्ति कर से जुड़े दस्तावेज भी आग से जल गए।

जांच के बाद पता चलेगा कौन से दस्तावेज जले
आग की सूचना पर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य मौके पर आ गए। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार और सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने आग बुझने के बाद दस्तावेजों की जांच के लिए कर्मचारियों को लगाया। उन्होंने बताया कि कौन से दस्तावेज जले हैं, इसका पता तब चलेगा, जब पूरा ब्योरा तैयार हो जाएगा। कर्मचारी सूची तैयार कर रहे हैं। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आग कैसे लगी और इससे कितना नुकसान हुआ। टैक्स विभाग के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड के जलने से विभागीय कामकाज पर भी असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें