फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यमुना की तलहटी में कैसे लगी आग...सिंचाई विभाग को नोटिस; अधिकारियों में मची खलबली

Wed, 15 May 2024 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के पास यमुना की तलहटी में लगी आग के मामले में मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने नगरायुक्त को सिंचाई विभाग के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
यमुना की तलहटी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यमुना की तलहटी में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं को लेकर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल को सिंचाई विभाग को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। पिछले 15 दिनों में तीन बार आग लग चुकी है। सिंचाई विभाग लापरवाही बरत रहा है।
विज्ञापन


नदी सिंचाई विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है। हाथी घाट, ताज व्यू पॉइंट व अन्य स्थलों पर पिछले पखवाड़े से लगातार आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। कूड़ा, कचरा और सूखी झाड़ियों में आग लगने से काला धुआं उठता है। जिससे एक तरफ ताजमहल पर वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, दूसरी तरफ ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) के नियमों का उल्लंघन हो रहा है।

अमर उजाला में खबर छपने के बाद मंगलवार को मंडलायुक्त ने आगजनी स्थल का मुआयना किया। खबर का संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तलब किया। अधिशासी और अधीक्षण अभियंता गोलमोल जवाब देते रहे। जिसे लेकर मंडलायुक्त ने नोटिस जारी करने के निर्देश नगरायुक्त को दिए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि सिंचाई विभाग पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। यमुना में आगजनी और कचरा फेंकने व भैंसों को नहलाने पर रोक लगाने के उद्देश्य से निगरानी के लिए 50 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। जिन्हें स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। जिनसे आग लगाने और कचरा फेंकने वालों की निगरानी हो सकेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें