फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के नाम पर साइबर अपराधी बिछा रहे 'जाल', सेल ने किया सावधान

Sat, 09 Jan 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • साइबर अपराधियों ने कोरोना वैक्सीनेशन के लिए बनाया फर्जी मोबाइल एप
  • रेंज साइबर सेल ने किया सावधान, वेब पेज के लिंक पर क्लिक न करने की सलाह
विज्ञापन
साइबर सेल ने इस पेज को लेकर किया आगाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इस बार कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर इंटरनेट प्लेटफार्म का प्रयोग किया है। एक फर्जी वेब पेज तैयार करके को-विन एप को डाउनलोड करने के लिए एक लिंक पर क्लिक करने का झांसा दे रहे हैं। आगरा रेंज साइबर सेल ने लोगों को झांसे में नहीं आने की सलाह दी है। इस एप की मदद से अपराधी मोबाइल हैक करके खाते से रकम निकाल सकते हैं। 

विज्ञापन


अब तक साइबर अपराधी फर्जी हेल्पलाइन नंबर इंटरनेट पर देकर ठगते थे, लेकिन इस बार कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर भी लोगों को ठगने की तैयारी कर ली है। एक फर्जी वेब पेज तैयार किया गया है। इस पर को-विन मोबाइल एप को डाउनलोड करने के लिए बोला जा रहा है।
संबंधित खबर- कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के नाम पर ना हो जाएं धोखाधड़ी का शिकार, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक शैलेष सिंह के मुताबिक, इस तरह के मोबाइल एप से आपका मोबाइल हैक हो सकता है। इसके बाद खाते की जानकारी लेकर रकम भी निकाली जा सकती है, इसलिए इस तरह के एप को डाउनलोड न करें। इसके लिए सोशल मीडिया पर एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन

ना करें ये गलतियां

पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक, लोगों को सूचित किया है कि कोरोना वैक्सीन के लिए किसी अज्ञात नंबर से आए हुए फोन को रिसीव न करें। साइबर अपराधी रजिस्ट्रेशन के नाम पर आपका आधार कार्ड का नंबर मांगेंगे, फिर कहेगें कि आपके मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा वो हमको बताओ। आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और वैक्सीन आपको जल्द मिल जाएगी।

फेसबुक के बाद अब व्हाट्सएप हैक किए जाने के मामले आ रहे हैं। आगरा में दिसंबर में सात केस सामने आ चुके हैं। साइबर अपराधी धोखे से किसी का ओटीपी मालूम करते हैं, फिर व्हाट्सएप हैक कर उसकी फोन बुक से मोबाइल नंबर लेकर रुपये मांगने का संदेश भेजते हैं। अब साइबर अपराधी कोरोना वैक्सीन के नाम पर जाल बिछाने लगे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें