फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे, तेज धमाकों से फैली दहशत

Wed, 08 Jan 2020 12:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पेट्रोल पंप से निकलती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में मंगलवार रात गांव बझेरा स्थित प्रीति फिलिंग स्टेशन पर भीषण आग लग गई। इसे बुझाने के प्रयास में दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


आगरा जनपद के न्यू आगरा थाना क्षेत्र के गांव जगनपुर निवासी प्रीति पत्नी हरीचंद का बझेरा गांव में पट्रोल पंप है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे पेट्रोल पंप पर आग लग गई। कार्यालय में बैठे कर्मचारी नगला शेख थाना बसई निवासी शीतल प्रसाद व थाना नारखी के रूधौ निवासी भारतवीर ने आग को बुझाने का प्रयास किया। 

इस दौरान दोनों गंभीर रुप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर होते रहे धमाके

पेट्रोल पंप पर करीब आठ से दस ड्रम रखे थे। भीषण आग में ये फटने लगे। इसके धमाके से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। साथ ही पास ही रहने वाले भूरा बाबा के घर को भी आग ने चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर खाली करवा दिया है।
 
बीड़ी फेंकने की जताई जा रही आशंका

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि किसी ने जलती बीड़ी पेट्रोल पंप के पास फेंक दी थी। इसी से आग लगी है। दूसरी ओर कुछ लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात भी कह रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आग को बुझा लिया गया है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें