फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 30 Jun 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला ने भरतपुर निवासी कार्तिक सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि उनकी 14 वर्षीय बेटी को इंस्टाग्राम के जरिये प्रेमजाल में फंसाने के बाद युवक फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। नवंबर 2025 से कार्तिक सिंह ने हेलो यादवजी नाम की इंस्टाग्राम आईडी से बेटी से संपर्क कर दोस्ती की। जानकारी होने पर उन्होंने उन्होंने चेतावनी दी लेकिन वह नहीं माना। स्कूल जाकर मिलता और घर पर उनकी गैरमौजूदगी में मिलने आ जाता था। वह शादी न कराने पर फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें