फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अचीवर्स ने चैलेंजर्स को हराया, शृंखला 1-1 से बराबर

Tue, 30 Jun 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पुरस्कृत करते अति​थि
विज्ञापन
आगरा। आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट अकादमी में आयोजित अंडर-14 खिलाड़ियों की तीन मैचों की शृंखला का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कांटे की टक्कर में आरबीएस अचीवर्स ने आरबीएस चैलेंजर्स को मात्र 4 रन से शिकस्त देकर शृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली। अब शृंखला का आखिरी मैच निर्णायक होगा।
विज्ञापन

निर्धारित 30 ओवरों के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरबीएस अचीवर्स की टीम ने 27.3 ओवर में 165 रन बनाए। टीम की ओर से विशाल ने सर्वाधिक 29, अध्ययन ने 23 और देवांश ने 20 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में आरबीएस चैलेंजर्स के अरिहान ने 6, क्रिशिव ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस चैलेंजर्स की टीम मजबूत शुरुआत के बावजूद 26.3 ओवरों में 161 रनों पर ढेर हो गई। इसमें अनिरुद्ध ने 25 और शिवांश ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में अचीवर्स के आर्यन ने 5, प्रभव ने 4 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए आर्यन को मुख्य अतिथि व पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन सचिव विवेक यादव, अतुल सोलंकी, पूर्व क्रिकेटर राव हरेंद्र सिंह, नागेश पंडित, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, फैसल रईस, हेमंत चाहर, अमित चौहान और कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें