फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रधानपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 07 Jul 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: जैतपुर के गुड्डू नौपुत्रा को धमकाते प्रधानपति मुकेश नरवरिया उर्फ काली नरवरिया का वायरल वीड
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के धर्मशाला गांव में प्रधानपति काली नरवरिया उर्फ मुकेश नरवरिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जैतपुर के राजीव कुमार उर्फ गुड्डू नौपुत्रा से भीड़ के बीच कहते हुए सुने जा रहे हैं कि ज्यादा नेतागीरी नहीं, मुंह तोड़ देंगे तेरा। वीडियो में हाथापाई की नौबत आने पर लोग बीच-बचाव करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो एक जुलाई का है। वीडियो वायरल होने के बाद थाने पहुंचे राजीव कुमार उर्फ गुड्डू नौपुत्रा ने पुलिस को बताया कि एक जुलाई को धर्मशाला गांव में प्रधानपति काली नरवरिया ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। बोला कि तुझे देख लेंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें