फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी की हत्या में पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 10 Jul 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।फाइल फोटो मृतका आरती स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव धारापुरा में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर और दो देवरों समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी रामनरेश पुत्र मुरारी लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री आरती (22) का विवाह 20 फरवरी 2025 को थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव धारापुरा निवासी राहुल पुत्र राजन सिंह के साथ किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति राहुल शराब पीकर मारपीट करने लगा। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल लाने के लिए आरती को प्रताड़ित करते थे। उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोप है कि बुधवार शाम करीब पांच बजे पति, ससुर, सास और दोनों देवरों ने आरती के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति राहुल, ससुर राजन सिंह, सास शंकरवती तथा देवर विष्णु और अनिल के खिलाफ दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें