फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पारौली सिकरवार यमुना घाट पर अवैध नाव का संचालन बंद

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।पारौली सिकरवार में यमुना घाट पर अवैध नाव संचालन की जानकारी पर पहुंचे प्रभारी निरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पारौली सिकरवार यमुना घाट पर अवैध नाव संचालन की खबर प्रकाशित होने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसडीएम फतेहाबाद ने बृहस्पतिवार को पुलिस और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर अवैध नाव संचालन रुकवा दिया। दोबारा नाव संचालन करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पारोली सिकरवार यमुना नदी घाट पर कुछ लोग अवैध रूप से नाव चला रहे थे। इसका बुधवार को 19 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस समाचार को आपके अखबार अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा ने बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद के नेतृत्व में पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई। ग्रामीणों से पूछताछ में अवैध नाव संचालन की पुष्टि हुई। इसके बाद नाव संचालन करने वाले लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए तत्काल संचालन बंद करा दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम, तहसील प्रशासन और हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अवैध नाव संचालन करने वाले तीन लोगों की पहचान हुई है। सभी को चेतावनी दी है भविष्य में अवैध नाव संचालन किया, तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-स्वाति शर्मा, एसडीएम फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें