फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मी ने जेई पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
22एमएनपी-18-किशनी थाने में एसडीएम से शिकायत करते बिजली विभाग के कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। विद्युत उपकेंद्र अरसारा पर निरीक्षण करने पहुंचे जेई ने संविदाकर्मी से लॉगबुक मांगी तो उसने जेई पर हमला कर दिया। संविदाकर्मी ने जेई के साथ गालीगलौज करते हुए पीट दिया। उपकेंद्र पर मौजूद अन्य कर्मियों ने जेई को बचाया। जेई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र अरसारा पर तैनात जेई संत कुमार बुधवार को विभागीय निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शेड्यूल से अधिक बिजली देने को लेकर संविदाकर्मी सुनील कुमार निवासी नगला भगे इटावा से लॉगबुक दिखाने को कहा। इस पर संविदाकर्मी गुस्से में आ गया। उसने जेई के साथ गालीगलौज करते हुए पिटाई कर दी। अन्य कर्मियों ने जेई को बचाया। मामले में जेई संत कुमार ने संविदाकर्मी पर जानलेवा हमला, मारपीट और गालीगलौज करने की तहरीर दी। एसएचओ किशनी अजीत सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें