फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व अधिकारी सहित जिले में 11 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
22एमएनपी-07-तहसील में कानूनगो के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम तहसीलद? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को तहसील के राजस्व अधिकारी सहित जिले में 11 कोरोना संक्रमित मिले। सभी को अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 539 हो गई है। अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 414 लोगों को अब तक ठीक किया जा चुका है। वहीं वर्तमान में 113 का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमितों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही उस इलाके को सील कराया है, जहां कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील सदर में तैनात राजस्व अधिकारी (कानूनगो) और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त शहर के कचहरी रोड निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित निकला। घिरोर के गांव कनेगी और कस्बा घिरोर मुख्य बाजार में भी एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। भोगांव के गांव नरसिंहपुर और बेवर के गांव नूरमपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। कस्बा कुरावली में चार कोरोना संक्रमित मिले। बुधवार को कुल 11 कोरोना संक्रमित जिले में मिले। इनमें से तीन जिला महिला अस्पताल में, चार मेडिकल कॉलेज सैफई में और चार आइसोलेशन वार्ड भोगांव में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें