फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट कराने पर प्रधान पति समेत 18 लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
11एमएनपी-27-बरनाहल के रसूलपुर में क्रिकेट मैच के उदघाटन का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच जारी लॉकडाउन में ग्राम प्रधान की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। इसमें सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई गईं। मामला मीडिया में आने के बाद अफसर हरकत में आए। प्रधान पति सहित 18 लोगों के विरुद्ध महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में दो दिन पूर्व प्रधान पति सत्यवीर सिंह की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। प्रतियोगिता के दौरान न तो किसी ने सामाजिक दूरी का पालन किया, न ही कोई भी मास्क लगाए हुए था। टूर्नामेंट के दौरान वहां काफी भीड़ भी एकत्र थी। प्रतियोगिता का आयोजन गांव निवासी फूलन सिंह के खेत में हुआ। पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी, लेकिन इस बीच मामला मीडिया में आने के बाद जानकारी अफसरों को हुई। एसडीएम करहल रतन वर्मा के निर्देश पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने प्रधान सहित 18 लोगों के विरुद्ध महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला
क्रिकेट टूर्नामेंट कराने के मामले में एसआई अशोक कुमार ने मामला दर्ज कराया। प्रधान के अलावा गांव के ही शिवम पुत्र सत्यवीर सिंह, मुकेश कुमार पुत्र जगर सिंह, अनिल कुमार पुत्र विजय सिंह, रोहित पुत्र राजवीर सिंह, अजय पुत्र अखिलेश, संदीप कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, सोनू पुत्र सुरेंद्र, विवेक कुमार पुत्र विजय सिंह, गोलू पुत्र लल्लू सिंह, विकास पुत्र लल्लू सिंह, मंजीत कुमार पुत्र दशरथ सिंह, बॉबी पुत्र बृजेश कुमार, सुनील कुमार पुत्र लल्लू सिंह, मनोज कुमार पुत्र रामप्रकाश, सुमित कुमार पुत्र लल्लू सिंह, धनवीर सिंह पुत्र रामप्रकाश, बृजेश कुमार पुत्र राधेश्याम व अन्य अज्ञात को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें