फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी के सील्ड एरिया में दूध और ब्रेड को तरसे लोग

विज्ञापन
शील्ड एरिया में मोबाइल एटीएम पर खड़े परेशान लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
कोसीकलां। नगर में चिकित्सक दंपती के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने रविवार को ही पूरे नगर की बैरिकेडिंग कर दी थी। इसके चलते सोमवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहे। इस बीच आम आवश्यक वस्तुएं मुहैया न होने से नगरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रमजान माह में लोग दूध, ब्रेड और फल के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे नगर की बैरिकेडिंग कर आर्यनगर को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया था। तभी से नगर का बाजार पूर्णतया बंद है। प्रशासन ने कुछ व्यापारियों को किराने व सब्जी और दूध, फल, मेडिकल आदि की होम डिलीवरी के पास देकर लोगों तक सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी दे रखी है। यह व्यवस्था भी कारगर साबित नहीं हो सकी है।
इससे लोग जरूरी सामान के लिए तरस रहे हैं। गांवों से आने वाले दूधियों को भी प्रवेश नहीं मिला। दूधिया बैरियरों पर पुलिसकर्मियों से भिड़ते नजर आए। छोटे बच्चे बिना दूध के तरस गए। लोगों को फल-सब्जी भी नहीं मिल रहे। मेडिकल स्टोर बंद होने से दवा लेने आए मरीजों को परेशान होना पड़ा। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र का कहना है कि कोसी अभी हॉटस्पॉट की श्रेणी में है। समय पूरा होने के बाद अधिकारियों के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैरिकेडिंग से बदला कोसीकलां का नजारा
कोसीकलां सुबह बदला सा दिखा। सब्जी विक्रेताओं ने ढकेल नहीं लगाईं। बैरिकेडिंग के बाद तो लोगों को आने-जाने की इजाजत नहीं है। घंटाघर, नंदगांव रोड, बठैन गेट, आर्यनगर, बल्देवगंज, गोपाल बाग आदि स्थानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। इस दौरानडेरी, अस्पताल, बैंक, एटीएम, सरकारी राशन की दुकानें भी बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें