फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ बीईओ ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग से बर्खास्तगी के साथ ही फर्जी शिक्षकों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारियों ने इन शिक्षकों के विरुद्ध क्षेत्रीय थानों में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

22 जनवरी को बीएसए विजय प्रताप सिंह ने जिला समिति की सहमति के बाद एसआईटी सूची में शामिल शेष बचे तीन शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग से बर्खास्त कर दिया था। सोमवार को बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी घिरोर सुमित कुमार और जागीर मनींद्र कुमार ने अपने-अपने क्षेत्र के एक-एक शिक्षक के विरुद्ध थाना कोतवाली में फर्जी तरीके से नौकरी हासिल कर और विभाग से वेतन पाने की तहरीर दी है। वहीं करहल थानाध्यक्ष द्वारा खंड शिक्षाधिकारी द्वारा दी गई तहरीर स्वीकार न करने पर बीएसए ने एसपी से मुलाकात करने का निर्णय लिया है। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि फर्जी शिक्षकों की अब किसी हालत में वापसी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए विभाग कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखेगा।
बर्खास्त किए गए तीनों शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया था। घिरोर और जागीर में पुलिस ने तहरीर ले ली है जबकि करहल के थानाध्यक्ष ने तहरीर नहीं ली है। इस संबंध में एसपी से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें