खंदौली। दहेज की मांग के लिए एक विवाहिता को पीटने, उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। शशि पत्नी आशीष कुमार, हाल निवासी नगला जार पोइया थाना खंदौली जिला आगरा ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ थाना खंदौली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व आशीष कुमार निवासी नगला बनारसी प्रहलाद मौजा हरीसा थाना हाथरस गेट जिला हाथरस के साथ हुई थी। विवाह में उसके पिता ने करीब 11 लाख रुपये का दान-दहेज दिया, इसके बावजूद ससुराल पक्ष 15 लाख रुपये की मांग को लेकर लगातार ताने देता रहा। आरोप है कि पति आशीष कुमार, ससुर दामोदर, चचिया ससुर दुर्ग सिंह, सास माया देवी एवं चचिया सास पिंकी देवी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी खंदौली ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।