फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षिका से छेड़छाड़-लूट में हिस्ट्रीशीटर संग दो पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 26 Mar 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र में मंगलवार सुबह स्कूल जा रही एक शिक्षिका के साथ न केवल मारपीट और छेड़छाड़ की गई, बल्कि बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को भी अंजाम दिया। पुलिस ने थाना डौकी क्षेत्र के एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 10 बजे, जब शिक्षिका अपने पति के साथ कार से स्कूल जा रही थीं, तभी मझारा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सवार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद हमलावर ने करीब 5 किलोमीटर तक शिक्षिका की कार का पीछा किया और बार-बार कार को टक्कर मारने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने इस हरकत का विरोध किया, तो कार चालक और एक अज्ञात बाइक सवार ने शिक्षक दंपती के साथ मारपीट की। हमलावर ने कार के डैशबोर्ड में रखी नकदी और शिक्षिका के कान के टॉप्स ले गए। शिक्षिका ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी थाना डौकी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर हिस्ट्रीशीटर रामजीत और बाइक सवार श्याम सुंदर उर्फ मोनू निवासीगण ग्राम टीकतपुरा, डाैकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें