एटा में पुलिस भर्ती की ऑफलाइन परीक्षा में गलत प्रश्रपत्र बांटने के मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। भर्ती बोर्ड के अपर सचिव की तरफ से मिले पत्र पर मामले की रिपोर्ट थाना रिजोर में दर्ज कराई गई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच करेगी।
19 जून को पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें रिजोर क्षेत्र के पीपीएस कॉलेज नगला खोखर परीक्षा केंद्र पर शाम की पाली का प्रश्नपत्र सुबह और सुबह की पाली का प्रश्नपत्र शाम को अभ्यर्थियों को दिया गया था।
इसकी जानकारी होने पर शासन स्तर से इस केंद्र को ब्लैक लिस्ट करते हुए परीक्षा भी निरस्त कर दी थी। इसके बाद पुलिस भर्ती बोर्ड के अपर सचिव एवं पुलिस अधीक्षक सुरेश्वर ने गलत पेपर बांटने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जिला पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।