कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सरकार की ओर से सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के गोवर्धन में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
गिरिराज जी के परिक्रमा मार्ग स्थित राधा गोल्फ आवासीय कॉलोनी में ब्रज दर्शन धर्मार्थ ट्रस्ट के नाम से चल रही धर्मशाला में चेकिंग के दौरान 20 विदेशी नागरिक मिले। धर्मशाला प्रबंधन द्वारा इसकी एलआईयू को नहीं दी गई थी। मामले में मालिक व प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गोवर्धन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे राधा गोल्फ आवासीय कॉलोनी में धर्मशाला का निरीक्षण किया तो इसमें बने 12 में दस कमरों में 15 मार्च से विदेशी ठहरे हुए मिले।