पिनाहट। क्षेत्र के थाना पिढौरा अंतर्गत ग्राम कौंध में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजकुमारी पत्नी मदन मोहन निवासी ग्राम कौंध ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 22 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे आरोपियों ने उनके, पति मदन मोहन तथा ससुर हीरालाल के साथ सरिया से मारपीट की। गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मूलचंद, सीताराम, सूरज, पवन और अंजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद