फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करंट से कपड़ा कारोबारी की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
- दुकान लगाते समय हाईटेंशन लाइन से लोहे का पाइप छू जाने से हुआ हादसा
विज्ञापन


सैंया। स्थानीय चौराहे के पास शुक्रवार सुबह खाली जगह में दुकान लगाते समय लोहे का पाइप एचटी लाइन से छू जाने से दुकानदार बुरी तरह झुलस गया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटना सुबह दस बजे करीब की है। सैंया चौराहे पर खेरागढ़ मार्ग के पास खाली जगह में कपड़ों की हाट लगती है। थाना एकता के गांव देवरी निवासी 20 वर्षीय शिवा भी हर बार की तरह यहां कपड़ों की दुकान लगाने पहुंचा था। दुकान लगाने के लिए लोहे के पाइप को खड़ा करते समय वह ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से छू गया। करंट लगने से दुकानदार शिवा बुरी तरह झुलस गया। साथी दुकानदारों ने शिवा को उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दोपहर दो बजे उसकी मौत हो गई। एसओ सैंया ने बताया कि युवक की करंट लगने से मृत्यु की जानकारी मिली है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें