फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आगरा विश्व विद्यालय की बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी करने वाले बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सहावर एवं अमांपुर थानों में 9 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में तैनात 65 शिक्षकों की सेवाएं विभाग ने मार्च को समाप्त कर दी थी। इसके साथ ही इन शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी कए गए। सहावर एवं अमांपुर के खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने क्षेत्र के विद्यालायों में तैनात शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। सहावर थाने में प्राथमिक विद्यालय मिडौल में तैनात प्रधान अध्यापक पवन कुमार, प्राथमिक विद्यालय धौरिका की प्रधान अध्यापिका गुडडो देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अमांपुर थाने में उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरपुर के सहायक अध्यापक राजवीर सिंह, प्राथमिक विद्यालय लोधीपुर की सहायक अध्यापिका मीना कुमारी, प्राथमिक विद्यालय परतापुर के सहायक अध्यापक राजेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय आनंदपुर के प्रधान अध्यापक नवाब सिंह, प्राथमिक विद्यालय नगला कटीला की सहायक अध्यापिका वंदना श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय नगला मुंडा के प्रधान अध्यापक धमेंद्र कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय बद्दौपुर की सहायक अध्यापिका मोनिका राजपूत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें